नौतनवा। अयोध्या में नव निर्मित श्री राम मंदिर के उद्घाटन एवं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर से लेकर गांव तक उत्साह देखा जा रहा है। गांव में घर-घर जाकर पूजित अक्षत देकर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की जा रही है।
सोनपिपरी में मंगलवार को ग्राम प्रधान अभय पांडेय ने पूरे गांव में घर घर जाकर पूजित अक्षत वितरित किया। दीप जलाने की अपील की। इस मौके पर ओमप्रकाश, अनिल यादव, रवि पाठक, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में सिसवा उर्फ खोरिया बाजार गांव में ग्राम प्रधान अनिल वर्मा ने पूजित अक्षत घर जाकर वितरित किया और दीप जलाने की अपील की। भैसहियां पाठक गांव में भाजपा के जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ राजेश यादव के नेतृत्व में धूमधाम से अक्षत वितरित किया गया। संवाद