फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह शुरू होगा महिला अस्पताल, महिलाओं को मिलेगी सहुलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह शुरू होगा महिला अस्पताल, महिलाओं को मिलेगी सहुलियत
विज्ञापन

दो डॉक्टरों के साथ शुरू होगी ओपीडी और लेबर रूम, कम होगा जिला अस्पताल का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महिलाओं के लिए बने जिला अस्पताल को जल्द शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस अस्पताल को इस सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। इसमें पहले ओपीडी और लेबर रूम हो शुरू किया जाएगा। इसमें दो महिला डॉक्टर बैठेंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बगल में ही महिला अस्पताल बहुत पहले ही बनाया गया था, जिसे शुरू भी किया गया, लेकिन बीच में कोरोना संक्रमण के कारण इस महिला अस्पताल को कोविड अस्पताल में परिवर्तित करते हुए इसे कोविड अस्पताल बनाया गया। यहां कोरोना के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया। अब जिले में कोविड का प्रभाव कम होने के साथ ही महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए डीएम ने फिर महिला अस्पताल को पूरी क्षमता के साथ शुरू करने के लिए कवायद तेज कर दी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी निर्देश दिया। इसके जिला अस्पताल की ओर से जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि महिला अस्पताल को शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। पहले महिला अस्पताल में ओपीडी और लेबर रूम को शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल में तैनात डॉ. निशा गुप्ता और अरुण सिंह को ओपीडी और लेबर रूम की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस सप्ताह महिला अस्पताल को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें