आपरेशन के दौरान महिला की मौत, तहरीर दी
पनियरा। थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर स्थित एक क्लीनिक में मंगलवार को आपरेशन के दौरान 28 वर्षीया महिला की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद मृतका के परिजनों से बाहर से दवा लाने की बात बोलकर डॉक्टर व संचालक मौके से फरार हो गए और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
मृतका के ससुर ने घटना की नामजद तहरीर थाने पर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट आने बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अगर ऐसा मामला हुआ है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।