फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा ड्यूटी में विसंगतियों पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूटी में विसंगतियों पर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई ड्यूटी में विसंगतियों को लेकर डीएम से मुलाकात की तथा समस्याओं को दूर कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कई विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसी शिक्षिकाएं जो प्रसूता अवकाश व बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर हैं तथा ऐसे शिक्षक जो गंभीर रुप से बीमार एवं दिव्यांग हैं, उनकी भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि कुछ ऐसे अध्यापक भी हैं जिनकी ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में लगा दी गई है। पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी ज्ञापन देकर परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में न लगाए जाने की मांग की। इस दौरान दिलीप विश्वकर्मा, अंबरीष शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें