निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
निचलौल सिसवा मार्ग स्थित बुढ़ाडीह गांव के टोला अमहवा निवानी ज्वाला यादव की पत्नी फुलपरी देवी (50) घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच सिसवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से जानकारी मिली कि हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृत महिला के परिजनों से तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद