खनुआ। महुअवा के ग्रामीणों ने नौतनवा महुअवा मार्ग पर पोस्टर लगाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। घर-घर जाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर चिपकाए।
महुअवा गांव के ग्रामीण अमरजीत यादव, जय प्रकाश जायसवाल, लालचंद विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान रामराज यादव, राधेश्याम सहानी, हरकेश ने नौतनवा महुअवा सड़क पर बैनर लगाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए विरोध किया। लोगों ने बताया कि लगभग दस वर्ष पहले सड़क बनी थी, लगभग दो किलोमीटर सड़क है काफी हद तक उखड़ गई है, लेकिन कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं ग्राम प्रधान पति राजू चौधरी ने बताया कि यह सड़क लगभग दस वर्ष पहले मंडी समिति से बना था लेकिन दोबारा कभी भी मरम्मत नहीं हुई है। संवाद