फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में बेचने के ले जा रहा था पिस्टल-कारतूस, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नेपाल में पिस्टल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे एक युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को चमनगंज पुल के पास गिरफ्तार किया है। उसके पास से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित पिस्टल का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि चमनगंज पुल के पास एक युवक अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है और उसे नेपाल के किसी व्यक्ति को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने लाइसेंस मांगा लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। युवक की पहचान पिपरा काजी निवासी अमित चौधरी (23) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें