महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार की रात करीब आठ बजे महुंअवा जा रहा था। तभी उसकी घने कोहरे के कारण उसकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए महराजगंज ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पनियरा थाना क्षेत्र ग्राम सभा इलाहाबाद निवासी 26 वर्षीय राहुल बाइक से महुंअवा जा रहे थे। गांव के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच कर राहुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिए। युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
युवक दो भाई व एक बहन हैं। वह सबसे छोटा था। जयपुर में प्राइवेट काम भी करता था। सोमवार को यूपीपी की परीक्षा की तैयारी के लिए घर आया था। बड़ा भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।