फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन

चौक बाजार (महराजगंज)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा काजी व विजयपुर के करीब ईंट भट्ठे के पास बोलेरो की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार दस वर्षीय बालक की भी मौत हो गई । दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेलवा काजी निवासी ब्रह्मानंद चौहान मंगलवार को करीब साढ़े आठ बजे घर से भोजन कर ईंट भट्ठे पर साइकिल से जा रहे थे। ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई ।बोलेरो अनियंत्रित हो गड्ढे पलट गई। उसमें पांच लोग सवार थे। एक बालक की मौत हो गई। बोलेरो सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने दो लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोलेरो सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें