फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं गणना’

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना को लेकर प्रशिक्षण को संबोधित करते जिला सुचना विज्ञान अधिकारी मनोज - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं गणना’
विज्ञापन

- चेहरी स्थित आईटीएम में कार्मिकों को किया गया प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र की बृहस्पतिवार को होने वाली ईवीएम व पोस्टल बैलेट की गणना में कार्मिकों की भूमिका अहम है। गणना कार्य में जुटी पार्टियां निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतगणना कराएं।
ये बातें जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को चेहरी स्थित आईटीएम में आयोजित मतगणना कार्मिकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रारंभ करने से पूर्व ही कंट्रोल यूनिट तथा पोस्टल बैलेट को प्रत्याशियों अथवा उनके अभिकर्ताओं को दिखाना सुनिश्चित करें। सदर के प्रेक्षक नवीन मित्तल ने कहा कि पोस्टल बैलेट 13 सी लिफाफे में ही मान्य होगा। यदि सभी लोग निर्देशों का पालन करेंगे तो शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट के सील को खोलते हुए रिजल्ट सेक्शन पर जाकर प्रदर्शित होने वाले परिणाम को काउंटर पर मौजूद अभिकर्ताओं अथवा प्रत्याशियों को अनिवार्य रुप से दिखाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, रामसजीवन मौर्या, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में गणना पार्टियों से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईटीपीबीएस मतों की पारदर्शी तरीके से करें गणना
देश के विभिन्न राज्यों में सैन्य सेवा में तैनात मतदाताओं की तरफ से इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) से किए गए मतों की गणना करने वाले पार्टियों को कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रशिक्षित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सर्विस मतदाताओं के मतों की पारदर्शी तरीके से गिनती की जाए। प्रशिक्षक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सर्विस मतदाताओं के वैध व अवैध मतों को अलग-अलग रखा जाएगा। इसमें से वैध मत ही निर्वाचन अधिकारी के पास गिनती के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें