फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं हुआ युवक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोष जताते ग्रामीण व परिजन - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
चार दिन बाद भी नहीं हुआ युवक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- एक मार्च को घायलावस्था में मिला था, पांच को इलाज के दौरान हुई थी मौत
- हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र में पांच मार्च को हुई युवक की मौत के बाद अब तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिजन हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा के टोला पिपरी निवासी बबलू (24) एक मार्च को गांव के बाहर घायलावस्था में मिला था। जिसको स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए गोरखपुर अस्पताल ले गए। जहां पर पांच मार्च उसकी मौत हो गई। युवक के मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर बुलाकर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी हत्या की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से बच रही हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने रविवार को फरेंदा-उस्का मार्ग को जाम कर दिया था। कार्रवाई न होने तक परिजन युवक के अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हैं। वहीं, सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि युवक के मौत की जांच की जा रही हैं। तहरीर के आधार पर आरोपियों को थाने बुला कर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोप
फरेंदा। क्षेत्र के गोपलापुर शाह निवासी रामभवन का शव सोमवार को अलहदिया महदेवा के सिवान में संदिग्ध अवस्था में मिला। मंगलवार को मृतक के पिता सुधाकर ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें