फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 50 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जा रहे थे नेपाल

Wed, 22 Nov 2023 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लग्जरी कार से चरस की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रूपये आंकी जा रही है। इन्होंने आगे कहा की पुलिस टीम की ओर से मामले में आगे की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में कोल्हुई पुलिस मुखबिर की सूचना पर बुधवार को घेराबंदी कर 50 करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर ली है। आरोपी लग्जरी कार से चरस की खेप को नेपाल राष्ट्र भेजने के फिराक में थे। लग्जरी कार 88.50 किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस बरामद कार सहित चरस और गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में चरस की खेप को नेपाल भेजने के फिराक में है।

उक्त सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ कोल्हुई चौराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाश की जा रही है। इसी बीच एक लग्जरी कार दिखाई दी, जिसे संदिग्ध होने पर पुलिस टीम की ओर से तेज रफ्तार कार को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिजली दफ्तर पर मधुमक्खियों का हमला, डंक मारने से एक युवक बेहोश
 

विज्ञापन

पुलिस टीम को देख कार सवार भागने लगे जिन्हें कुछ दूर दौड़ाने के बाद पकड़ लिया गया। कार की सघन तलाशी लेने पर कार से 88.50 किलो चरस बरामद हुआ। वही मौके से कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: पेप्सिको समेत 18 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश पर खुद सीएम योगी करेंगे मंथन

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लग्जरी कार से चरस की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रूपये आंकी जा रही है। इन्होंने आगे कहा की पुलिस टीम की ओर से मामले में आगे की करवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें