फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पर फेंका तेजाब: युवती की शादी तय होने से था नाराज प्रेमी, पुलिस ने मुठभेड़ में दो को किया गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2023 05:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार शाम को युवती अपनी मां के साथ महराजगंज से गांव आ रही थी। गांव से पहले ही स्कूटी पर सवार दो युवक आए और युवती को कुछ कहा। युवती ने दोनों का विरोध किया तो उस पर एसिड फेंक कर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर एसिड अटैक का मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में एसिड अटैक के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें एक के पैर में गोली लगी है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को कार्यालय में घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि भिटौली थाना क्षेत्र के भैसा पुल पर शुक्रवार देर रात पुलिस टीम को आरोपियों को मिलने की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंची तो दोनों भागने लगे।

पुलिस टीम पर दोनों फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में एक आरोपी रामचरन के पैर में गोली लगी। दूसरे आरोपी अनिल कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो घटना के बारे में कई अहम जानकारी मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन

बैट्री से एसिड निकालकर लाया गया था। अनिल कुमार वर्मा निवासी जय प्रकाश नगर ने अपने अस्पताल पर काम करने वाले स्टाफ रामचरन निवासी महुअवा को यह काम कराने के लिए 15000 रुपये दिया था। पुलिस को अनिल ने बताया कि रकम देकर अपने कर्मी से तेजाब फेंकवाया था।

युवती की शादी दूसरे जगह तय हो गई थी। उसे मना किया था कि कहीं शादी मत करो। उसे बहुत समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। दोनों आरोपियों के पास एक कट्टा, छह हजार रुपये नकद, स्कूटी व कारतूस बरामद हुआ है।

पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के गिरफ्तारी जुटी एक लाख पुलिस टीम, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर को सम्मानित किया गया। टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार एसपी ने दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें