तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
महराजगंज। जिले में रविवार को तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना सक्रिय केस की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 14,851 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 146 है। 14,696 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
64 लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका तेजी से लगाया जा रहा है। रविवार को 64 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने कहा कि टीका लगने का ग्राफ बढ़ रहा है। जल्दी ही शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।