फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नकब काटकर दो घरों में चोरी, विरोध पर चाकू से हमला

Fri, 07 Jun 2024 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द में बृहस्पतिवार की रात चोर दो घरों से नकब काटकर गहने और नकदी उड़ा ले गए। विरोध करने पर एक गृह स्वामी पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। उसका जगदौर स्थित सीएचसी मिठौरा में उपचार चल रहा है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द निवासी मुन्ना के घर में दो जगह अज्ञात चोरों ने नकब काटकर घर में रखा दो बाक्स व ट्रेंक का ताला तोड़कर जेवरात और 10 हजार रुपये उड़ा ले गए। उसी दौरान गांव के संतोष के घर में दो चोर घुस गए और सामान ले जाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर पहले संतोष लघुशंका करके आए थे। इसलिए वह जग रहे थे। चोरों को देखकर उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो चोरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
संतोष की आंख व कंधे पर चोट लगने से वह घायल हो गए। बीच-बचाव करने पर उनकी पत्नी लक्ष्मीना की पिटाई कर दी और घर में रखा 20 हजार रुपये और जेवरात उठा ले गए। संतोष के शोर मचाने पर कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों जुट गए। किसी ने इसकी सूचना 112 पर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से संतोष को जगदौर स्थित मिठौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान गांव के दामोदर के खेत से दो खाली बाक्स बरामद हुए। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें