महराजगंज। शनिवार को समाजवादी चिंतक विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया कि जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोहिया को पुष्प अर्पित किए।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे। अंग्रेजों के खिलाफ भारत के स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेने वाले तमाम व्यक्तियों के तरह वह भी प्रभावित थे। स्वतंत्रता के नाम सत्ता कि लिप्सा का यह खुला बोल लोहिया ने अपनी आंखों से देखा था। डॉ. लोहिया राजनीति के गंदी गली में भी शुद्ध आचरण की बात करते थे। उन्होंने अंग्रेजी हटाओ का भी नारा दिया। रामायण मेला उन्हीं कि कल्पना थी जो सौभाग्य से अभी तक अनवरत चला आ रहा है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, जिला उपाध्यक्ष शत्रुध्न कन्नौजिया ने भी संबोधित किया। देवेन्द्र प्रताप शाही उर्फ़ बब्बू शाही, सतीश यादव, यज्ञदत्त पासवान, अर्जुन यादव, अरविंद यादव, रामललित मौर्य, जिला सचिव विजय यादव मौजूद रहे। संवाद