फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सूरज ने झुलसाया... उमस ने पसीना छुड़ाया

Sun, 16 Jun 2024 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में सूरज बदन झुलसाता रहा तो रात को उमस पसीना छुड़ाती रही।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं हैं। पिछले एक सप्ताह से पारे में लगातार उछाल के चलते गर्मी के तेवर बेहद तल्ख बने हुए हैं। रविवार को अधिकतम पारा मामूली बढ़ोतरी के साथ 43.3 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर जरूर पहुंचा, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। रविवार सुबह नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप बदन झुलसाने लगी।
वहीं, दोपहर 12 बजे के बाद तपिश इतनी बढ़ गई कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घर, दफ्तर या दुकान जो जहां था, वहां से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया जो निकला भी तो प्रचंड गर्मी ने उसे बेहाल कर दिया। यही नहीं घरों के अंदर भी लोग परेशान रहे। एसी ही राहत देते रहे। पंखे व कूलर तो खुद ही हांफते रहे। मौसम का मिजाज इस कदर तल्ख हो गया कि शनिवार इस पूरे सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार सोमवार को भी पारे में उछाल का दौर जारी रहेगा। इस सप्ताह बेदम कर देने वाली गर्मी ऐसे ही परेशान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें