फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में चौकीदार की मौत

Sun, 16 Jun 2024 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चौकीदार की मौत हो गई। फरेंदा थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी भगवानदास (60) शनिवार की रात में घर से खाना खाने के बाद टहलते हुए लेहड़ा खास गांव के पास सड़क की तरफ आ गए। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें