फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

Thu, 18 Jul 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बैठवलिया गांव में मंगलवार देर रात कुछ मनबढ़ों ने एक व्यक्ति की झोपड़ी में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गई। बुधवार को पीड़ित ने बहुआर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बैठवलिया निवासी पीड़ित तफजुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खड्डा नहर के पास उन्होंने झोपड़ी बनाकर मवेशी पाल रखी थी। मंगलवार को रात में खाना खाने के बाद झोपड़ी में पशुओं को बांधकर सो गए। आधी रात में आशियाने से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आरोप है कि झोपड़ी से जब बाहर निकला तो कुछ लोग पेट्रोल छिड़कर आग लगाकर भाग निकले। आरोपियों ने पेट्रोल की शीशी मौके पर छोड़ दी है। किसी तरह से मवेशियों को झोपड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की आग लगने की जानकारी मिली है। कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें