फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर 135 शिक्षकों के चेहरे खिले

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र के साथ नवनियुक्त शिक्षक, डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व सदर वि? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र पाकर 135 शिक्षकों के चेहरे खिले
विज्ञापन

महराजगंज। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 135 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। सदर विधायक व डीएम ने संयुक्त रुप से नियुक्ति पत्र देते हुए शिक्षकों से कर्तव्य के निर्वहन की बात कही गई। नियुक्त पत्र मिलने के बाद शिक्षकों के चेहरे खिल गए।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में बचे 144 अभ्यर्थियों में 135 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। इन्हें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र दिया गया। पुरुष वर्ग के 58, महिला वर्ग की 49 तथा विशेष आरक्षण वाले 28 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। नवनियुक्त शिक्षक दायित्व को पूरी तत्परता से निभाएंगे। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता होते हैं। उसकी जिम्मेदारी बड़ी है। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार को135 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एसएस पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी, राजकिशोर सिंह, प्रदीप शर्मा, अरविंद सिंह, सुधीर कुमार, हेमवंत कुमार, वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार, संजय कुमार, विजय आजाद, राममूर्ति, यशवंत सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरण में मिले हैं 1551 शिक्षक
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को 135 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। तीन चरणों में अब तक 1551 शिक्षक जिले को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें