फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के बाहर खड़े होकर परीक्षार्थियों ने किया गुस्से का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी निरस्त होने पर केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों ने किया गुस्से का इजहार
विज्ञापन

महराजगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही परीक्षार्थी भड़क उठे। जिले में पेपर लीक होने की सूचना करीब 10.30 बजे के बाद हुई। इस बीच तमाम परीक्षार्थी प्रश्नपत्र को आधा हल कर चुके थे। तभी अचानक कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थियों को सूचना दी, बस करें, परीक्षा निरस्त हो चुकी है। यह सुनकर परीक्षार्थी सन्न रह गए। इतनी अच्छी तैयारी के बाद अचानक परीक्षा निरस्त हो जाना ठीक नहीं है। चौक बाजार में दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज केंद्र पर कुछ परीक्षा कक्ष में ही गुस्से का इजहार किए।
शिक्षकों के समझाने के बाद परीक्षार्थी शांत हुए। इसके बाद दूरदराज से आए कुछ परीक्षार्थी कॉलेज के गेट के पास खड़े होकर आक्रोश प्रकट किए। देवरिया जिले में पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे शिवेंद्र चौधरी ने बताया कि ड्यूटी करते हुए टीईटी की तैयारी की थी। छुट्टी लेकर बाइक से महराजगंज के चौक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आया, लेकिन पेपर आउट होने से परीक्षा निरस्त होने की पीड़ा बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। अब वापस देवरिया जा रहे हैं।
विज्ञापन

अड्डा बाजार के आशोक गिरी ने बताया कि परतावल में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। टीईटी की तैयारी के लिए किराए के मकान में रहता हूं। अच्छी तयारी करके परीक्षा देने आया, लेकिन परीक्षा नहीं हुई। पता नहीं कैसी व्यवस्था बनाई जाती है कि उसमें सेंध लग जाता है।
महराजगंज शहर के मृदुल मिश्रा ने बताया कि बाइक से फरेंदा के लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज में परीक्षा देने गया था। कुल 150 प्रश्नों में 58 प्रश्नों का उत्तर दे चुका था। तब तक पता चला कि पेपर आउट हो गया है। पेपर देखकर खुश हो गया था। सभी प्रश्न आसान आया था। रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करके तैयारी की। मैं चाहता हूं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी और शीघ्र कार्रवाई हो। हरखा गांव प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह 5 बजे ही घर से बाइक से भाई के साथ निकला। फरेंदा एमपी पब्लिक स्कूल में सेंटर पर पहुंचा। 90 प्रश्न हल करने के बाद सूचना मिली तो मन दुखी हो गया।
कोई बोलेरो-ऑटो रिजर्व कर तो कोई बाइक से पापा के साथ पहुंचा परीक्षा केंद्र
अच्छी तैयारी की लेकिन हाथ लगी निराशा, दुश्वारियों को नहीं समझ रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के लिए रविवार सुबह कोई पापा के साथ बाइक से केंद्र पहुंचा तो कोई बोलेरो-ऑटो बुक कर पहुंचा। परीक्षा निरस्त होने के बाद सभी मायूस हो गए। परीक्षार्थियों ने कहा कि सरकार दुश्वारियों को समझ नहीं रही है। परीक्षा की तैयारी से लेकर केंद्र तक पहुंचने में होने वाले खर्चे को कौन देगा। इस पर भी सरकार को विचार कर देना चाहिए। महराजगंज शहर के विभिन्न केंद्रों पर आए परीक्षार्थियों ने क्रमश: अपनी समस्याओं बयां किया। फरेंदा के रहने वाले मनीष चौधरी ने बताया कि ऑटो रिजर्व करके चार लोग एक साथ आए। परीक्षा निरस्त होने से बहुत निराशा हुई है। लेकिन क्या किया जाय। पेपर लीक न हो, इसके लिए सरकार को कड़ी व्यवस्था करनी चाहिए। परीक्षा निरस्त होने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कौन करेगा। गोरखपुर जिले के कौड़ीराम से आए गौरव राय ने बताया कि सुबह 4.30 बजे बस से महराजगंज आया। यहां रूक कर कुछ देर पढ़ा। समय होने पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचा। अंदर जाने के बाद पेपर मिल गया। थोडी ही देर में अचानक परीक्षा निरस्त होने की सूचना से मन निराश हो गया। हरपुर पकडी घिउहा गांव की रहने वाली सिंधुजा ने बताया कि भाई के साथ बाइक से सुबह 6 बजे ही पहुंच गई। भाई का सेंटर फरेंदा में गया था। हम दोनों भाई बहन बेहतर ढंग से तैयार किए थे। इस बार का प्रश्न भी आसान था। पास होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन अब क्या होगा। मछली गांव की रहने वाले संध्या ने बताया कि पिता दिलीप के साथ बाइक से महराजगंज जीएसवीएस इंटर कांलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंची। पूरी तैयारी बेकार हो गई। पता नहीं किस तरह की व्यवस्था बनाई जा रही है कि पेपर ही लीक हो जा रहा है। इस पर सख्ती बरतनी चाहिए। उधर, बनारस से परीक्षा देने आए अफजल ने बताया कि बनारस से 6 लोग बोलेरो किराए पर लेकर आया। परीक्षा शुरू हुए आधे घंटे हुआ था कि पेपर आउट होने की जानकारी मिली। उत्साह से परीक्षा की तैयारी किया था। कोचिंग कर तैयारी की। इस बार यह उम्मीद थी कि मेरिट में आ जाएंगे लेकिन अब सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद टूट गई है।
बस पर बैठने के लिए करनी पड़ी धक्का-मुक्की
महराजगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त होने के बाद घर जाने के लिए सभी परीक्षार्थी शहर में बस स्टेशन पहुंचे तो यहां बस में बैठने के लिए धक्का मुक्की करनी पडी। घंटो कडी मशक्कत के बाद बस में बैठने के लिए मिला। बस में भी अंदर ज्यादा भीड हो गई। परीक्षार्थी किसी तरह से गंतब्य की ओर रवाना हुआ।संवाद
विज्ञापन

कॉलेज रोड पर घंटों लगा रहा जाम
महराजगंज। शहर में कॉलेज रोड पर घंटों जाम लगा रहा। इसके अलावा जिले में अन्य केंद्रों पर परीक्षार्थी के लिए जाने के दौरान सड़क पर जाम लग गया। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। रविवार करीब 11 बजे से लेकर 12 बजे तक जांच लगा रहा। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में पुलिस को काफी देकर पसीना बहाना पड़ा। यातायात निरीक्षक जयनारायन यादव ने बताया कि जाम को हटाने के लिए यातायात पुलिस सजग रही। शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें