फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 गर्भवती महिलाओं की सेहत की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
131 गर्भवती महिलाओं की सेहत की हुई जांच
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के बाद जरूरी सुझाव दिए गए। महिला अस्पताल के अलावा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 131 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने का उपाय भी बताया गया। इसमें 25 महिलाएं उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन

सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा सीएचसी पर आई हुई कुल 11 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई। इसमें चार गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम प्रसव में शामिल थीं। निचलौल सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि डॉ. अंजली सिंह द्वारा कुल 46 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई। 8 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम प्रसव की शामिल रहीं। वहीं घुघली सीएचसी पर डॉ. अंकिता भाटिया द्वारा कुल 48 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 4 महिलाएं उच्च जोखिम की रही। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि कुल 26 गर्भवती महिलाओं की सेहत कर जांच डॉ. उर्वसी राय, डॉ. निशा गुप्ता और डॉ. अरुण कुमार द्वारा किया गया। जिसमें 9 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम प्रसव की रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें