फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर पर दोस्त का जन्मदिन मनाने गया किशोर डूबा

विज्ञापन
तुषार अग्रहरि,फाइल फोटो - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सरोवर पर दोस्त का जन्मदिन मनाने गया किशोर डूबा
विज्ञापन

फरेंदा(महराजगंज)। कस्बे के दुर्गा मंदिर सरोवर पर मंगलवार सुबह दोस्त का जन्मदिन मनाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
वार्ड नंबर चार चौरहिया गोला निवासी मिश्रीलाल का 15 वर्षीय पुत्र तुषार अग्रहरि मंगलवार सुबह दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर स्थित मानसरोवर पर किसी दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। पैर फिसलने से किशोर सरोवर में गिर गया। दोस्त को डूबता देख साथ गए साथियों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर किशोर को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन गंभीरावस्था में सीएचसी बनकटी ले गए, जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, परमात्मा अग्रहरि, मोहम्मद अली आदि ने मौके पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। घटना की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

नदी में लापता बालक का शव मिला
घुघली। बैकुंठी घाट पर सोमवार सुबह 5 बजे परिवार के साथ स्नान करने गए छह वर्षीय मासूम नदी में लापता हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोर सोमवार को दिनभर उसे ढूंढते रहे। मंगलवार को दूसरे दिन 26वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों को मासूम के शव को 29 घंटे बाद ढूंढने में सफलता मिली।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी शिव जायसवाल की पुत्री नंदनी सोमवार सुबह पांच बजे बैकुंठी घाट स्थित मंदिर पर पूजा करने गई थी। साथ में छह वर्षीय पुत्र वेद और बहन की बेटी 13 वर्षीय संगिनी थी। पूजा करने से पहले वह नदी में स्नान करने नदी तट की तरफ जा रही थी। उसी दौरान वेद दौड़ते हुए आगे निकल गया और नदी तट पर पहुंच गया। संगिनी भी उसके पीछे दौड़ी। अचानक वेद पानी में उतर गया। संगिनी उसे बचाने की प्रयास करने लगी, लेकिन तेज बहाव के कारण वेद नदी की गहराई में लापता हो गया। पुलिस के सहयोग व 26वीं वाहिनी पीएसी बी कंपनी बाढ़ राहत दल गोरखपुर की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को भी खोज जारी रखा। सुबह करीब 10 बजे बैकुंठी घाट से पांच किलोमीटर दूर मडार बिंदवलिया टोला के सामने दूसरे छोर पर मासूम का शव मिला। चौकी प्रभारी केके गुप्ता ने शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनो को सौंपा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें