फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए परेशान रहे लोग

विज्ञापन
महिला अस्पताल में टीका लगाती एएनएम अनुराधा सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
टीका लगवाने के लिए परेशान रहे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए मंगलवार को तमाम केंद्रों पर सुबह पांच बजे से कतार लगनी शुरू हो गई। धूप में लोग छाता लगाकर घंटों बारी के इंतजार करते रहे। पहले टीका लगवाने की होड़ में धक्का-मुक्की भी हुई। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यहां कुछ लोग बिना पंजीकरण के पहुंच गए थे। इन्हें वापस भेज दिया गया। जिले में 13,382 लोगों को टीका लगाया गया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सीएचसी बनकटी, प्राथमिक विद्यालय बनकटी, एएनएम सेंटर बनकटी, भगवतनगर परसिया, बड़हरा कन्हई, परासखाड़, पिपरा तहसीलदार, डड़वार बुजुर्ग, निरनाम पश्चिमी, आनंदनगर प्राथमिक विद्यालय, पुराना अस्पताल, छितही बुजुर्ग आदि केंद्रों पर टीका लगा। राजेश, बृजेश, विद्रावती, सुनील, कमली, सुधा, नीलू आदि ने बताया कि सुबह से ही लाइन में लगे हैं। छितही बुजुर्ग व निरनाम पूर्वी केंद्र पर टीकाकरण के दौरान लोगों की स्वास्थ्यकर्मियों से नोकझोंक हुई। ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी रामसरन गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लग रही है। पुलिस की तैनात की मांग की गई है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी रतनपुर में 250 लोगों को टीका लगा। स्लाट बुक न होने की वजह से कुछ लोगों को लौटना पड़ा। राजेंद्र यादव, सागर, परमजीत, विंध्यवासिनी, अंजू पटेल, मोहम्मद उस्मान, सुरेश, संजय पासवान ने बताया कि स्लाट बुक न होने की वजह से कई दिनों से टीकाकरण केंद्र पर चक्कर लगाया जा रहा है, लेकिन टीका नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में मंगलवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि 1538 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 12391 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 11 हैं। 138 कोरोना मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। 12241 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें