फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोचक ढंग से पढ़ाने वाले शिक्षक होंगे पुरस्कृत

Sat, 27 Jan 2024 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में तकनीकी का प्रयोग कर छात्रों का नामांकन, उपस्थिति बढ़ाने, रोचक ढंग से पढ़ाने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे शिक्षक जो बच्चों को पढ़ाने के लिए इन्फार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलाॅजी का उपयोग करते हैं उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रतियोगिता आयोजित कर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को चयनित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों को राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। पहले चरण की प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक अभिजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। शिक्षकों से शिक्षण अधिगम में आईसीटी आधारित प्रयासों का प्रस्तुतीकरण कराया जाएगा। प्रस्तुतीकरण की अवधि अधिकतम सात मिनट होगी। प्रतिभागी शिक्षकों के स्वयं एवं शिक्षा के अन्य हितकारकों के व्यवसायिक विकास, शिक्षण अधिगम में सुधार और समुदाय एवं विद्यालयों में शिक्षा की संपूर्ण गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयासों की साक्ष्यों सहित प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के आधार पर चयन किया जाएगा। जिले में दो शिक्षक एक महिला व एक पुरुष का चयन किया जाएगा। चयनित शिक्षक एवं शिक्षिका का विवरण राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता हेतु परिषद को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभागी शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के लिए डायट स्तर पर तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें