फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक रंग में होगा पूरा बाजार, नगर पंचायत ने शुरू किया सर्वे

Sat, 27 Jan 2024 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे की सुंदरता को निखारने के लिए आदर्श नगर पंचायत ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें इंडिया गेट से सोनौली टेंपो स्टैंड तक करीब एक किलामीटर तक सभी मकानों का डिटेल लिया जा रहा है। मकान स्वयं का है या किराया पर दिया गया है किरायेदार सहित मकान मालिक को दुकान की उचाई, चौड़ाई नाम पता मोबाइल नंबर नगर पंचायत को देना होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिकारियों के अनुसार, सोनौली कस्बा भारत नेपाल सीमा पर भारत का दर्पण है। इस रास्ते से देश विदेश के सैकड़ों यात्री आवाजाही करते हैं। इसके लिए बाजार को सुंदर बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए कितने मकान कितने किरायेदार हैं विवरण सर्व में लिया जा रहा है। सोच यही है जैसे हजरतगंज या जयपुर गुलाबी नगर है उस तर्ज पर सुंदर बनाया जाए। इसके लिए सभी मकान, बोर्ड एक रंग का हो, डिवाइडर पर टाइल्स लगाया जाएगा। डिवाइडर पर गमले लगेंगे। गार्डन लाइट डिवाइडर के बीच लगेगा। कस्बे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए यह सब कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि सर्वे चल रहा है। सर्वे के बाद व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें