महराजगंज। उत्तर प्रदेश के 76 वें स्थापना दिवस के मौके पर धनेवा धनेई स्टेडियम में राज्य कर विभाग महराजगंज एवं टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच सोमवार को खेला गया।
टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज की टीम ने राज्य कर विभाग की टीम को 20 रन से हरा दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए धीरू जायसवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। राज्य कर विभाग महराजगंज की टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी किया। वहीं टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर 5 गेंद खेलकर 180 रन बनाया। राज्य कर विभाग महराजगंज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर खेलकर 10 विकेट पर 160 रन बनाया। संवाद