पनियरा। थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में सोमवार की दोपहर में एक युवक एक घर के बाहर बाइक खड़ी कर चुपके से घर में घुस गया। यह देख कुछ युवओं ने उसे दौड़ा लिया। युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने डायल 112 पर साढ़े चार लाख रुपये चोरी की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के मुताबिक, युवक बाइक से अपने प्रेमिका से मिलने गया था। तभी कुछ लोग पहले से उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए लगे थे। जैसे ही युवक ने बाइक खड़ी कर घर में घुसा उसे लोगों ने दौड़ा लिया। किसी तरह से वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को साढ़े चार लाख रुपये चोरी की सूचना दी है। मामला प्रेम प्रसंग का है। चोरी नहीं हुई है। बाइक कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। संवाद