फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में गुरु तेगबहादुर की महत्ता दर्शाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
निबंध में गुरु तेगबहादुर की महत्ता दर्शाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी निबंध के माध्यम से गुरु तेग बहादुर कीमहत्ता को दर्शाने का कार्य करेंगे। विद्यार्थियों के लिए पहले विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होगी, इसके बाद उत्कृष्ट विद्यार्थियों की ब्लॉक व जिले स्तर की प्रतियोगिता। जिले स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

गुुुरु तेग बहादुर के प्रति माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में उत्सुकता पैदा करने व उनके जीवन व व्यक्तित्व की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन द्वारा अगस्त से लेकर फरवरी 2022 तक निबंध प्रतियोगिता को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विद्यालय स्तर पर 31 अगस्त तक गुरु तेग बहादुर के जीवन व उनके व्यक्तित्व पर रचनात्मक लेखन किया जाएगा। इसमें बेहतर लेखन करने वाले विद्यार्थियों की एक से 30 सितंबर के बीच में आनलाइन अथवा आफलाइन ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए एक से 31 अक्टूबर के बीच जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी एक नवंबर से 31 दिसंबर तक आनलाइन अथवा आफलाइन होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी एक जनवरी से 28 फरवरी 2022 के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से जहां युवाओं के ज्ञान के स्तर का बेहतर आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें