फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: डोमा में फिशिंग कैट के निकलने से मचा हड़कंप, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Tue, 08 Mar 2022 04:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

एसडीओ राकेश चंद यादव ने बताया कि डोमा गांव में तेंदुआ निकलने का अफवाह था। फिशिंग कैट को वन कर्मियों की टीम ने पकड़ कर कलनही जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
महराजगंज में पकड़ा गया फिसिंग कैट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा गांव में मंगलवार की सुबह फिसिंग कैट निकलने की सूचना से हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं आबादी क्षेत्र में घुसे फिशिंग कैट को तेंदुआ समझकर ग्रामीणों ने घेर लिया। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने वन विभाग के जिम्मेदारों को दी।
विज्ञापन


सूचना के कुछ देर बाद पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद फिशिंग कैट को किसी तरह से पकड़ लिया गया। उसके बाद पकड़े गए फिशिंग कैट को वन कर्मियों ने कलनही वीट के जंगल में छोड़ दिया।

ग्रामीण रमजान, दूधनाथ यादव, देवनाथ ने कहा कि जंगल से भटक शिकार की तलाश में एक फिसिंग कैट आबादी क्षेत्र में घुस गया। जिसे ग्रामीणों ने तेंदुआ समझ लिया। इस बीच ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उसके बाद फिसिंग कैट आबादी से सटे गेंहू की फसल में छिप गया। जिसे ग्रामीण घेराबंदी करके वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद एसडीओ राकेश चंद यादव वनकर्मियों की टीम के साथ जाल व अन्य सामान लेकर उसे पकड़ने के लिए डोमा गांव पहुंचे। वहां पर करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद किसी तरह से फिशिंग कैट पर काबू पाकर उसे पकड़ा जा सका।
विज्ञापन


एसडीओ राकेश चंद यादव ने बताया कि डोमा गांव में तेंदुआ निकलने का अफवाह था। फिशिंग कैट को वन कर्मियों की टीम ने पकड़ कर कलनही जंगल में छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें