फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आम आदमी बनकर थाने पहुंचे एसपी, लापरवाह उप निरीक्षक लाइन हाजिर

Sun, 07 Jan 2024 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रविवार को वह पुरंदरपुर थाने में फरियादी बनकर पहुंचे। बेहद सामान्य ढंग से थाने पहुंचकर अपनी समस्या बताने की कोशिश की। वहां उप निरीक्षक सादे ड्रेस में जनता की समस्या सुन रहा था। वह एसपी को पहचान नहीं सका। कार्यशैली ठीक नहीं मिलने व अनुशासनहीनता मिलने पर एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक स्वयं फरियादी बनकर सादे ड्रेस में थाना पुरंदरपुर पहुंचे। थाने के सामने खड़े लोगों के बीच अपनी शिकायत बताई। पुलिस अधीक्षक को आम आदमी समझकर थाने पर मौजूद उप निरीक्षक राज रोशन कन्नौजिया से मिलवाया गया। वह सादे ड्रेस में बैठे थे। अनुशासनहीनता व कार्य में अनियमितता मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के बाद उप निरीक्षक को समझ में आया की यह तो पुलिस अधीक्षक हैं।
थाने पहुंचने के दौरान एसपी ने पहले पूरी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। परिसर में भ्रमण कर लोगों से बातचीत कर उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। वह बेहद सजह भाव से लोगों से घुल मिलकर बातें कर रहे थे। किसी को कुछ समझ में नहीं आया। एसपी की इस कार्य प्रणाली से हड़कंप मच गया है कि वह कब कहां पहुंच जाएंगे कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान होना चाहिए। किसी को थाने में अपनी बात कहने के लिए दूसरे को साथ लाने की जरूरत नहीं है। पीड़ित स्वयं अपनी समस्या बताएं, हर हाल में निस्तारण होगा। अगर कहीं समस्या नहीं सुनी जा रही है तो सीधे अवगत कराएं। थानों में दलालों का प्रवेश वर्जित है। पीड़ितों को किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी थानेदारों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें