फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के विक्रय के लिए पंजीकरण की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
धान के विक्रय के लिए पंजीकरण की रफ्तार धीमी
विज्ञापन

महराजगंज। एक नवंबर से जिले में 85 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। धान बेचने के लिए अब तक किसान पंजीकरण कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 4564 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। जिम्मेदार खरीद की तैयारियों में जुटे हैं।
जिले में बृहस्पतिवार तक सदर तहसील के 2972, निचलौल तहसील के 947, नौतनवां तहसील के 318 तथा फरेंदा तहसील के 327 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इन किसानों के 4349 किसान ऐसे हैं जिनका नाम खतौनी से मेल नहीं खा रहा है। हालांकि किसानों के पंजीकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए विपणन विभाग के जिम्मेदार जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं, वहीं बोरे व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के लिए पहल शुरू कर दी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर से होने वाली खरीद के लिए 85 केंद्र बनाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ खरीदेगा सर्वाधिक धान
जिले में वैसे तो कुल 2.59 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जानी है जिसमें से सर्वाधिक 94500 मीट्रिक टन पीसीएफ, 90 हजार मीट्रिक टन खाद्य विभाग, 50 हजार मीट्रिक टन पीसीयू, 22 हजार मीट्रिक टन यूपीएसएस तथा 3000 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें