फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईटहिया में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Jul 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के इटहिया शिव मंदिर में गरीब दुकानदारों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ नाराजगी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने अपनी दुकान की जमीन दिलाने की मांग की। वहीं कई दुकानदारों ने रोते हुए अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन


इटहिया मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदार जीवन, लल्लन, सुभावती, दामोदर, सुरेंद्र व जटाधारी आदि ने बताया कि वह सभी लोग इटहिया मेला में करीब 20 वर्ष से दुकान लगाते हैं। इसी दुकान के भरोसे परिवार के लोगों का भरण पोषण और बच्चों की पढ़ाई चलती है। हर वर्ष उन्हें समय से दुकान के लिए जगह दे दिया जाता था। इस बार प्रशासन ने मनमानी तरीके से एक झूला कंपनी को जगह की नीलामी कर दी है, जिसके बाद झूला लगाने वाले जगह के अलावा दुकानदारों के जगह को भी दे दिया गया है।
इससे उनकी दुकान मेले में नहीं लग पा रही है। वहीं कुछ लोगों को पहले से आधी जमीन दी गई है। इससे परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि पहले भी मेले में झूला लगाया जाता था, लेकिन किसी की दुकानें नहीं उजाड़ी गईं। इस बार दुकानदारों को उजाड़ कर बेरोजगार कर दिया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मेले में इस बार झूला बड़ा लगा है। इसके कारण उसे अधिक जगह दिया गया है। जो पहले से दुकान लगा रहे थे, उन्हें दूसरी जगह आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें