फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज मथुरानगर में शुक्रवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में छात्रों ने कैंप लगाकर अपनी कला के कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने कलम टोली, सुभाष चंद्र बोस टोली, लक्ष्मी बाई पद्मावती, मदर टेरेसा कमल, सत्य अहिंसा, अपराजिता सहित 13 टोलियों ने अपने कैंप लगाए। जिसमें सुभाष चंद्र बोस टोली प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन के दौरान प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड आपदा प्रबंधन के गुण को सीखने में सहायता प्रदान करता। जिससे समाज के लोगों का आपदा में सहयोग कर सकते हैं। स्काउट गाइड छात्रों को शारीरिक व मानसिक रूप से देश हित के लिए मजबूती प्रदान करता हैं। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने बताया कि स्काउट गाइड देश सेवा की सीेख देता हैं। जीवन में बेहद उपयोगी हैं। प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद तिवारी ने अनेक प्रकार की जानकारी दी। इस दौरान शशांक कुमार गुप्त, अटल सिंह, मुरलीधर जायसवाल, डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य, संजय विश्वकर्मा आदि रहे।