फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में हो रही थी अवैध खनन, वन विभाग ने मारा छापा

Fri, 01 Mar 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के जंगलों में शुक्रवार को कुछ लोग अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कर बेच रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच छापा मारा। टीम ने मौके से खनन कर रहे एक जेसीबी और चार लोगों को पकड़ लिया। जबकि अन्य वाहन चालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल के सेंचुरी वन क्षेत्र में दर्जीनियां ताल के बगल में अवैध तरीके से जेसीबी मशीन लगाकर खनन कर रहे हैं। खनन की गई मिट्टी को मोटी रकम में बेचा भी जा रहा है। उक्त सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंच छापा मारा गया। इस दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य लोग मौके से भाग निकले। मामले में पकड़े गए चारों लोगों को रेंज परिसर लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।


बोल्डर पिचिंग का चल रहा है काम
रेंज परिसर में जुटे कुछ लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक टेल फॉल नहर पटरी के दोनों तरफ सिंचाई विभाग के जिम्मेदार बोल्डर पिचिंग का कार्य करा रहे है। जिम्मेदार वन विभाग से निर्माण कार्य का एनओसी नहीं लिए है। बगैर एनओसी के ही वन विभाग की भूमि पर सिंचाई विभाग के जिम्मेदार निर्माण कार्य कराने के साथ ही अवैध खनन कर मिट्टी बेच रहे थे। जिम्मेदारों की मनमानी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम छापा मारकर कार्रवाई में जुटी हुई है। वही वन विभाग की कार्रवाई के बाद से विभाग के जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें