फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस--

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां में गैरहाजिर छह अधिकारियों को वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही निस्तारित करने का प्रयास किया गया। वहीं, नौतनवां में गैरहाजिर रहने पर छह अधिकारियों को एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश एसडीएम की ओर से दिया गया। कुल 258 मामले में महज 37 का निस्तारण हुआ। फरेंदा में 137 में 15, नौतनवां 53 में 4, निचलौल 45 में 5 और सदर 50 में 13 मामलों का निस्ताण मौके पर किया गया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरेंदा के तहसील सभागार में हुआ। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने लोगों की शिकायतों को सुना। डीएम ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 137 मामले आए जिसमें 15 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

बृजमनगंज के सोनचिरैया निवासी रमाकांत यादव ने पंचायत भवन की जमीन पर अवैध कब्जा, छितही बुजुर्ग निवासी अंबिका सहानी ने अवैध निर्माण रोकने की मांग, कानापार उर्फ रामनगर निवासी रमाशंकर ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग, सेखुई के ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार ने पानी के बड़े टैंक निर्माण के लिए चकमार्ग चिह्नित कराने व गांव के गड़ही के नाम दर्ज भूमि पर अवैध कब्जे को खाली कराने की मांग की। बैसार निवासी भागीरथी ने बढुई ताल में दामाद की डूबने से हुई मौत पर अनुदान दिलवाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ सुनील दत्त दुबे, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, बीडीओ अमरनाथ पांडेय, ईओ अवधप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम राम सजीवन मौर्य की अध्यक्षता में शनिवार को नौतनवां तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया इसमें एसडीएम व सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।
ईंट-भटठे से छात्रों की सेहत खराब होने की आशंका
फरेंदा। क्षेत्र के करहिया बाजार के समीप संचालित ईंट-भट्ठे से लोगों की सेहत को नुकसान होने की शिकायत अधिवक्ता डॉ. मनीष चौबे ने डीएम से की। उन्होंने डीएम को दिए गए पत्र में कहा कि क्षेत्र का एक ईंट भट्ठा आबादी के बीच होने से लोगों के लिए संकट बना हुआ है। उसके सटे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ईंट-भट्ठे से निकलने वाली जहरीली धुआं से समस्या हो रही है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
मुख्य द्वार पर बने रैंप की होगी मरम्मत
नौतनवां। तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर एसडीएम राम सजीवन मौर्य की पहल पर चेयरमैन गुड्डू खान ने सभागार के मुख्य द्वार पर मौजूद रैंप की मरम्मत कार्य शुरू कर दी। शनिवार को एसडीएम ने चेयरमैन को मौके पर बुलाकर रैंप की मरम्मत आदि की रूपरेखा बताई।
रकम मांगने का आरोप
नौतनवां। कस्बे के मधुबन नगर वार्ड निवासी अनिल कुमार ने एसडीएम को पत्र सौंपकर वृद्धा पेंशन की रिपोर्ट अग्रसारित करने के एवज में लेखपाल द्वारा रकम की मांग करने का आरोप लगाया है। एसडीएम राम सजीवन मौर्य का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। सत्यता के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
‘साहब हमार बक्सा में रखल रुपया चोरा लिहलस बेटा’
नौतनवां। ‘साहब। हमार बक्सा में रखल 11 हजार रुपया नकदी हमार बेटा चोरा लिहलस, खनुआ चौकी पा शिकायत भी कइलीं लेकिन दस दिन बीत गइल कौनो सुनवाई नाई भइल।’ यह गुहार लगाए करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल ठंड के मौसम में कांपते हुए शनिवार को जब नौतनवां तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे तो उन्हें देख सभी स्तब्ध रह गए। एसडीएम राम सजीवन मौर्य एवं सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने उन्हें चाय पिलाई। इसके बाद उनकी पूरी समस्या सुनी व ढांढस बंधाते हुए उन्हें निश्चित रूप से न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल निवासी शेख फरेंदा ने बताया कि उनका पुत्र और पुत्रवधू दोनों उनसे अलग रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। करीब 11 हजार रुपये वह बक्से में रखे हुए थे। आरोप है कि 8 दिसंबर को उक्त बक्से में रखी रकम चोरी हो गई। एसडीएम राम सजीवन मोर्य का कहना है कि पीड़ित को निश्चित रूप से न्याय दिलाया जाएगा। मामले में पुलिस को जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें