फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का भी लगेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सफारी में पांच वर्ष से बड़े बच्चों का भी लगेगा शुुल्क
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में प्रारंभ होने वाले सफारी को आमजन व पर्यटकों के लिए सुखद बनाने का प्रयास तेज कर दिया गया है। सफारी का आनंद लेने वाले व्यक्तियों व महिलाओं को निर्धारित शुल्क देना ही होगा, पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का भी शुल्क लगेगा।
वन्यजीवों व वनसंपदा से परिपूर्ण सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की रौनक को और बढ़ाने की दिशा में प्रशासन व वन विभाग ने संयुक्त रुप से पहल की है। दो रुट पर चलने वाली सफारी से जिले के साथ-साथ आसपास के जिले के लोग भी घूमकर प्रकृति को नजदीक से जान व समझ सकेंगे। यात्रा के लिए एक वाहन पर अधिकतम छह लोग सवार होंगे। वाहन की बुकिंग पर पर्यटकों को 1560 रुपये देने होंगे, इसमें गाइड को दिए जाने वाले 360 रुपये शामिल होंगे। वहीं पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। जंगल में सफारी कर लोग न सिर्फ अपनी यात्रा को यादगार बना सकेंगे, बल्कि वह सभी के लिए ज्ञानवर्द्धक भी होगा।
विज्ञापन

पांच को होगा ड्राई रन, जिम्मेदार बनेंगे सहभागी
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के कुसमहवा से मधवलिया तक पांच अप्रैल को ड्राई रन होगा। जिसमें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला, उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव समेत अन्य जिम्मेदार सहभागी बनेंगे।
सफारी करने वाले को रखना होगा पहचान पत्र
सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि जंगल सफारी के इच्छुक लोगों को अपने पास एक पहचान पत्र अवश्य रखना होगा। पहचान पत्र के रुप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शासकीय विभाग के कार्ड, पासपोर्ट व विद्यालय से जारी पहचान पत्र(विद्यार्थियों को) में से किसी एक को साथ में रखना होगा।
विज्ञापन

जंगल सफारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। आमजन व पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से सफारी कराना प्राथमिकता है। सभी की यात्रा मनोरंजक व रोमांचकारी होगी, ऐसी पूरी संभावना है।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें