फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूरिया टोले के करीब बढ़ा रोहिन नदी का कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरिया टोले के करीब बढ़ी रोहिन नदी की कटान
विज्ञापन

खुनआ (महराजगंज)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के टोला खजुरिया से सटी रोहिन नदी की कटान गांव की तरफ बढ़ गई है। इससे चिंतित ग्रामीणों ने डीएम की पत्र भेजकर नदी में ठोकर लगाने की मांग की है।
दरअसल, रोहिन नदी की कटान हर साल बढ़ती जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर कटान ऐसे ही बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में समूचा गांव नदी में समा जाएगा। करीब 15 वर्ष पहले नदी में कुछ जगहों पर पत्थर रखकर ठोकर बनाए गए थे, जो अब नहीं दिख रहे हैं। लक्ष्मीनगर गांव की आबादी लगभग छह हजार है। कटान होने से टिसुरी, खजुरिया, रेहरा और सोनौली नगर पंचायत के कुछ वार्ड प्रभावित हो रहे हैं। बरसात में हर बार गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रत्येक वर्ष नदी की कटान तेजी से हो रही है। कटान रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन नदी में ठोकर नहीं लग पाया है।
- अखिलेश सिंह, लक्ष्मीनगर
---------------
जन समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में जिम्मेदार बेखबर हैं। रोहिन नदी में बहाव तेज होता है। ऐसे में कटान गांव के करीब तक होने लगी है। बचाव के लिए कारगर उपाय करने की जरूरत है।
- रविंद्र मिश्र, लक्ष्मीनगर
----------------
समय रहते यदि नदी के किनारे जगह-जगह पत्थरों का ठोकर नहीं लगाया गया तो कई घर नदी में समा जाएंगे। ठोकर बनना बेहद जरूरी हो गया है।
- जवाहिर, टिसुरी
-----------------
करीब 15 वर्ष पहले नदी में कुछ ठोकर लगाए गए थे, लेकिन समय के साथ सब बेकार हो गए। कटान होने का क्रम ऐसे में जारी रहा तो भविष्य में समस्या बढ़ सकती है।
- तवची सहानी, खजुरिया
--------------
नदी की कटान को रोकने के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। अगर कहीं कटान बढ़ रही है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- मुकेश कुमार, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें