फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: असलहे के दम पर सरेराह वाहन रोक कर लूट, केस

Wed, 25 Dec 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मनबढ़ाें ने असलहे के दम पर चारपहिया वाहन को रास्ते में रोक लिया। वाहन में सवार युवक को मारपीट कर नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन

वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गौतम बुद्धनगर वार्ड निवासी भीमप्रकाश आजाद ने तहरीर में बताया है कि उनका छोटा भाई विनय कीर्ति सागर आठ दिसंबर की शाम करीब चार बजे जोधपुर के रास्ते कार से घर लौट रहा था। जोधपुर पुलिया के पास घात लगाए लोगों ने असलहा दिखाते हुए वाहन को रोक लिया।
आरोपियों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। आरोपियों ने अचेत विनय कीर्ति सागर को लेहड़ा जंगल में ले जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन

लोगों की मदद से भाई को सीएचसी बृजमनगंज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती भाई मौत से जंग लड़ रहा है। बृजमनगंज थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने मामले में केस दर्ज करने की पुष्टि की।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें