फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आरएलडी का प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में शनिवार सुबह दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर डीएम से समस्या के निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

आरएलडी के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच किसानों की फसलों की लागत दोगुनी हो गई है। मंडियों में अब किसानों के फसलों का लाभकारी दूर समुचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों के समक्ष जीवन यापन को लेकर भी समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर, किसानों की आय दुगनी करने के सभी दावे जुमला बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी विडंबना से कम नहीं है कि आज अपने उचित अधिकार की मांग के लिए भी नौजवान और किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। इस दौरान आबिद अली, अफसर आलम, सरफराज आलम, मंटू पासवान, चांद, विनोद, सन्नी, अविनाश, विजय, मैनुद्दीन, राम सवारे पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
- किसानों का गन्ना बकाया भुगतान मय ब्याज अभिलंब कराया जाए और पूर्ण भुगतान होने तक उनकी सभी तरह की देनदारियों पर रोक लगाई जाए
- किसानों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर गन्ना की लाभकारी मूल्य सुनिश्चित की जाए
- किसानों को पहले की तरह ही किसी भी मिल पर गन्ना बेचने की छूट दी जाए
- गन्ने की ढुलाई का किसानों से लिया जाने वाला भाड़ा खत्म किया
- किसानों का बिजली बिल कम कर ट्यूबवेल के लिए बिजली मुफ्त की जाए
- किसानों को डीजल पर सब्सिडी दी जाए
- सरकारी मंडी के अंदर और निजी व्यापार में भी किसानों से जो खरीद होती है, वह एमएसपी पर आधारित हो
- बढ़ती महंगाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों, मजदूरों एवं अन्य लोगों को मकान व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें