फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रमुख नदियों पर निर्मित तटबंधों की मरम्मत और रखरखाव करें

Tue, 18 Jun 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बिंदुवार प्रमुख नदियों पर निर्मित तटबंधों की मरम्मत एवं रखरखाव, बाढ़ सूचना तंत्र, बाढ़ चौकियों के निर्धारण, शहरी क्षेत्र में नालों की सफाई, गोताखोरों एवं नावों की संख्या, पशुओं के चारे की व्यवस्था आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग सहित संबंधित विभागों से बाढ़ संबंधी तैयारियों की जानकारी ली, और निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूरा कर लें और अधिकारी स्वयं तैयारियों का भौतिक निरीक्षण कर लें, ताकि कोई कमी होने पर समय उसे दूर किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंधों के अतिसंवेदनशील बिंदुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और भंडार कक्षों को उनके निकट स्थापित करें, यदि भंडार कक्ष दूर है तो आपातकालीन स्थिति के लिए लघु भंडार कक्ष को निकटतम स्थल पर स्थापित करें। सोहगीबरवा क्षेत्र में स्थित गांवों में बाढ़ प्रबंधन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ चौकियों और आश्रय स्थलों की सूची समय से तैयार करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम स्तरीय वार्ड समितियां के भी गठन के लिए निर्देशित किया उन्होंने नगरीय क्षेत्र में नालों की सफाई भी बारिश से पूर्व करवाने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम को तटबंधों के निरीक्षण और तहसीलस्तर पर बाढ़ समिति की बैठक कर तैयारियों की नियमित समीक्षा का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बाढ़ के दृष्टिगत नदियों पर स्थापित तटबंधों के मरम्मत एवं रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाईपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें