फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ के नारे के साथ निकली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ के नारे के साथ निकली पदयात्रा
विज्ञापन

देश का गरीब किसान, बेरोजगार सरकार की नीतियों से त्रस्त : वीरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/महराजगंज। महंगाई व सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पैदल यात्रा कर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियों व नीतियों के बारें में जानकारी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र के शाहपुर जंगल, फरेंदा सर्वजीत, करमहवां बुजुर्ग, ताल्ही, खजुरहटा सहित तमाम गांवों में पदयात्रा कर लोगों को महंगाई हटाओं व भाजपा भगाओ के नारे के साथ जागरूक किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल है। देश का गरीब किसान परेशान है, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता परेशान होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही हैं। बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई ठोस विकल्प नहीं है। विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस में ही सभी लोगों का हित है। इस दौरान हनुमान प्रसाद, शिवाजी राव, अमरमणि पासवान, विनय तिवारी, कलीम इंद्रशी, राजीव पांडेय, बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें