फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपित को पहनाया चप्पल का माला

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोपी को पहनाई चप्पल का माला
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया और उसे एक स्थान पर खंभे से बांध दिया।
इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपित को पकड़कर थाने ले गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक घुघली क्षेत्र के एक गांव के सीवान में बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे खेत में काम करने गई युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जूता- चप्पल का माला पहनाया। आरोपी के गले में चप्पल की माला डालकर गांव में घुमाया गया फिर खंभे में लोगों ने बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाकर थाने ले गई। घटना के बाद से युवती सदमे में आ गई जिसे परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि गांव के लोगों ने आरोपित को त्वरित पकड़ लिया। साथ ही तुरंत पुलिस को सौंप दिया। यह तो लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए अच्छा कार्य किया है। आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें