फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरएस ने आनंदनगर से नौतनवां रेललाइन का किया मुआयना
विज्ञापन

फरेंदा/लक्ष्मीपुर/नौतनवां (महराजगंज)। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) लतीफ खान ने बृहस्पतिवार को आनंदनगर से नौतनवां के बीच विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल लाइन, पुल व समपार फाटकों की हालत का जायजा लिया। सीआरएस के हरी झंडी के बाद इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें गोरखपुर से नेपाल सीमा के नौतनवां तक फर्राटा भरने लगेगी।
सीआरएस लतीफ खान के साथ डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अनूप सिंह, डिप्टी सीआरएस वीके शर्मा, बलवीर यादव आदि के साथ सीआरएस स्पेशल ट्रेन से सुबह 9.20 बजे आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर इलेक्ट्रिक रेल संचालन को लेकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन से गोरखपुर से नौतनवां तक का मार्ग सुगम हो जाएगा। साथ मालवाहक ट्रेनों के आवागमन को भी सुविधा मिलेगी। बिना इंजन बदले ही ट्रेन का संचालन आसानी से होगा। इस दौरान पीजीईई एके शुक्ला, सीईडीई ओपी सिंह, सीनियर डीई धर्मेंद्र यादव, अजीत कुमार, एसके दुबे, स्टेशन अधीक्षक गुफरान अहमद, आरपीएफ सीपी यादव आदि मौजूद रहे।
सीआरएस स्पेशल ट्रेन से करीब 1:25 बजे नौतनवां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां उन्होंने करीब 41 किलोमीटर तक किए गए विद्युतीकरण कार्य का बारीकी से जांच की। उन्होंने बताया कि विद्युत इंजन के ट्रॉयल के बाद यदि सब कुछ बेहतर रहा तो जल्द ही नौतनवां से आनन्दनगर तक भी इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक नौतनवां जफरे आलम, राम इकबाल महतो, चौकी प्रभारी लोकेश कुमार पासवान, वरिष्ठ टिकट परीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
सीआरएस लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां रेलवे स्टेशन पर पेयजल, सफाई, प्रकाश की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे कर्मियों से कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। स्टेशन के दोनों तरफ समपार फाटक का भी जायजा लिया।
रेल अधिकारियों को ग्रामीणों ने सौपा मांग पत्र
लक्ष्मीपुर। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दोपहर में सीआरएस के साथ पहुंचे रेल उच्चाधिकारियों को क्षेत्रीय लोगों ने मांग पत्र सौंपा जिसमें लोगों ने कहा कि लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन सभी ट्रेनों के ठहराव, आरक्षण केंद्र की स्थापना, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, ओवरब्रिज का निर्माण, बैठने के लिए पर्याप्त बेंच की व्यवस्था व सुलभ शौचालय की व्यवस्था की जाए। इस दौरान ओम प्रकाश चौधरी, गणेश गुप्त, श्याम मिलन, विजय मद्धेशिया, पहलवान अग्रहरि, धर्मेंद्र मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, विशाल गुप्ता, गोलू अग्रहरी, ऋषभ मद्धेशिया, दिनेश मद्धेशिया, विंध्याचल अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआरएम को नगर पंचायत अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
फरेंदा। नगर पंचायत द्वारा रेलवे की भूमि पर अपने बजट से सड़क व नाली निर्माण को लेकर अनुमति के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। इस पर डीआरएम ने उचित समाधान का आश्वासन दिया। दिए गए पत्र में कहा कि नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराए अपने संशाधन से कराने की मांग, रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ वार्ड नंबर 5 सुभाषनगर कालोनी से रेलवे स्टेशन व मुख्य मार्ग पर आने जाने के लिए कच्ची मार्ग को पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई। इस दौरान सभासद महेश लोहिया, नंदू पासवान, टीएन पांडेय, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें