फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राम मनोहर लोहिया ने सोनौली इलेवंस को 15 रन से किया पराजित

Mon, 22 Jul 2024 07:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को राम मनोहर लोहिया क्रिकेट क्लब और सोनौली इलेवंस के बीच सोनौली क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेला गया। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट क्लब ने सोनौली इलेवंस को 15 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि सोनौली इलेवंस ने टॉस जीतकर पहले पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। राम मनोहर लोहिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 153 रन का लक्ष्य रखा। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिव्य ने 26, अमान ने 25, फतेह सिंह ने 23 राहुल ने 22 रनों का योगदान दिया।
सोनाली इलेवंस की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सूरज ने तीन, हरिओम ने दो, आदित्य एवं जय क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनौली इलेवंस ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 138 रन ही बना सकी। सोनाली इलेवंस की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए हरिओम ने 26, राज पांडे ने 22, अभय सिंह ने 25 एवं शिवांशु नेनाबाद 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

राम मनोहर लोहिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल एवं अमन ने क्रमशः 2-2 विकेट और दिव्य एवं अमान ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। राहुल और अमान के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए संयुक्त रुप से दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर के रुप में अभिषेक जोशवा एवं साबी जाफरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें