कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में सड़क के किनारे एक 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मैनहवा के टोला मंझरिया निवासी अंबिका (38) रात में घर से निकला था। सोमवार को भोर में लोगों ने देखा कि सड़क के किनारे मृत पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव की शिनाख्त की। युवक के सिर पर चोट व का पेट पर भी खरोंच लगा हुआ था। थानाध्यक्ष कोल्हुई सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद