फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में राजशाही बहाल हो : सागर राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में राजशाही बहाल हो : सागर राणा
विज्ञापन

नेपाली नेता बोले - मुस्लिम नहीं क्रिश्चियन की बढ़ती आबादी से देश को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा (नेपाल)। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) से भैरहवा नगर पालिका के मेयर पद के उम्मीदवार सागर प्रताप राणा ने कहा कि देश में लोकतंत्र को समाप्त कर राजशाही को बहाल कर देना चाहिए। उन्होंने कहा देश को मुस्लिमों से नहीं क्रिश्चियनों की बढ़ती आबादी से खतरा है।
राप्रपा के उम्मीदवार सागर प्रताप राणा एक बार फिर मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि उनका एजेंडा हिंदुत्व और राजशाही शासन की परिकल्पना है। हमारे वोटर सिर्फ हिंदू ही नहीं अन्य जाति और वर्ग के लोग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब हम हिंदू और हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि हम मुसलमान का विरोध कर रहे हैं। कहा कि नेपाल को खतरा मुसलमान से नहीं, क्रिश्चियन की बढ़ती आबादी से है। राजधानी काठमांडू से लेकर नेपाल के मैदानी इलाकों तक चर्च की बढ़ रही संख्या हमारी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राजाशाही शासन में वे जितना खुश थे उतना अब नहीं। देश से कथित लोकतंत्र समाप्त कर राजशाही शासन बहाल होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें