झुलनीपुर नहर पटरी से हो रही अवैध बालू खनन का निरीक्षण करते विधायक प्रेम सागर पटेल।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
अवैध खनन पर विधायक ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के झुलनीपुर नहर से हो रहे अवैध खनन पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर अवैध खनन पर जल्द रोक नहीं लगी तो जिम्मेदारों की लापरवाही की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण करने के दौरान कुछ ग्रमीणों से शिकायत मिली कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते झुलनीपुर नहर से बालू की खनन की जा रही है। नहर में पानी छोड़ने के बाद खनन के चलते नहर पटरियों की कटान होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद विधायक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे आदि मौजूद रहे।