फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पोलियो ड्राप पिलाकर डीएम ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में पोलियो ड्राप पिलाकर डीएम ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन

महराजगंज। शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो ड्राप जरूर पिलाएं। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मी पूरे मनोयोग से कार्य करें। 1,320 बूथों पर पोलियो की खुराक देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहीं। उन्होंने रविवार को महिला अस्पताल में बूथ पर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में 4,27,878 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 3,750 कर्मियों को लगाया गया है। इसमें 919 आंगनबाड़ी, 2,016 आशा और अन्य विभाग के 435 कर्मी शामिल हैं। टीमें 21 मार्च से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। मानीटरिंग के लिए 272 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी, बीसीपीएम लवली वर्मा, डिस्ट्रीक कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें