फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के बीच अंतर रखने का अस्थाई साधन है यह कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों के बीच अंतर रखने का अस्थाई साधन है पीपीआईयूसीडी
विज्ञापन

महराजगंज। दो बच्चों के बीच अंतर रखने का अस्थाई साधन यह कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस है। परिवार नियोजन के तहत दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए कई तरह के अस्थाई गर्भ निरोधक साधन लाभार्थियों की पसंद के मुताबिक उपलब्ध हैं। इसमें एक प्रमुख साधन पोस्ट पार्टम इंट्रा यूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) है। यह प्रसव के 48 घंटे में लगाया जाता है और जब दूसरे बच्चे का विचार बने तो महिलाएं इसको आसानी से निकलवा भी सकती हैं।
उक्त बातें सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कही। वह शुक्रवार को सदर सीएचसी सभागार में प्रशिक्षण के दौरान एएनएम एवं स्टाफ नर्स को संबोधित कर रहे थे। जिला अस्पताल की नर्स मेंटर आकांक्षा ने कहा कि लोगों को लगातार जागरूक करने का प्रयास रहता है कि 'छोटा परिवार-सुखी परिवार' के नारे को अपने जीवन में उतारने में ही सभी की भलाई है। लाभार्थियों को परिवार कल्याण के बारे में जागरूक करने में आशा कार्यकर्ता और एएनएम की प्रमुख भूमिका रहती है। इस दौरान हेमंत चौबे, मुकेश, सूर्य प्रताप सिंह, अनुराधा, पुष्पा, विजयलक्ष्मी, रागिनी, रेखा, मनोरमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पीपीआईयूसीडी
इसका असर पांच से दस साल तक रहता है। यह गर्भाशय के भीतर लगने वाला छोटा सा उपकरण है जोकि दो प्रकार का होता है। पहला- कॉपर आईयूसीडी 380 ए- जिसका असर दस वर्षों तक रहता है, दूसरा है- कॉपर आईयूसीडी 375 जिसका असर पांच वर्षों तक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें